➕ MBBS क्या है? MBBS Full Form In Hindi – सम्पूर्ण जानकारी

यदि आप डॉक्टर बनना चाहते है? या MBBS Full Form in Hindi जानना चाहते है तो आपको यहाँ पर सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। बहुत से Students जो अभी 10वी या 12वी की कक्षा मे पढ़ाई कर रहे है तो उनका भी एक सपना होता है कि आगे की पढ़ाई मुझे किस फील्ड की करनी है यही ये चीज आप पहले ही डिसाइड कर लेते है तो आपको अपने लक्ष्य की ओर जाने मे सरलता होती है।

MBBS Full Form in hindi

अगर आपने डिसाइड कर लिया है कि मुझे डॉक्टर ही बनना है ऐसे में यदि आपको डॉक्टर बनने के लिए इंम्पॉर्टेंट डिग्री की जानकारी मिल जाये तो आपके लिए डॉक्टर बनने के प्रोसेस को समझना और भी आसान हो सकता है। तो आज के इस आर्टिकल MBBS Full Form in Hindi मे हम आपको डॉक्टर बनने की A to Z सम्पूर्ण जानकारी देगे। तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से लास्ट तक जरूर पढ़ें।

डॉक्टर बनना इतना आसान काम नहीं है कि हर कोई इसकी डिग्री लेकर डॉक्टर बन जाए। लेकिन डॉक्टर बनना इतना मुश्किल भी नहीं है यही आप मेहनत और लगन के साथ किसी कार्य को करते है तो सफलता अवश्य मिलती है।

एक डॉक्टर बनने से पहले हमे जानकारी होनी चाहिए कि आखिर डॉक्टर बनने का प्रोसेस क्या होता है? MBBS की डिग्री क्या होती है? अब यहाँ पर आपको जानकारी होनी चाहिए कि MBBS ka Full Form क्या होता है? इस डिग्री को प्राप्त करने के लिये क्या योग्यता होनी चाहिए?

MBBS Full Form in Hindi – MBBS फुल फॉर्म

यदि हम MBBS के Full Form की बात करे तो MBBS Ka Full Form “बैचलर ऑफ मेडिसिन ऐंड बैचलर ऑफ सर्जरी” (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) होता है। MBBS का एक फुल फॉर्म Medicinae Baccalaureus Baccalaureus Chirurgiae भी होता है जो कि लैटिन भाषा का शब्द है। MBBS के फुल फॉर्म की सूची आप नीचे देख सकते है।

  • M – Medicine (मेडिसिन)
  • B –  Bachelor (बैचलर)
  • B –  Bachelor (बैचलर)
  • S –  Surgery (सर्जरी)

MBBS क्या है? – MBBS Kya Hai

MBBS एक स्नातक कोर्स है जिसमे मेडिकल साइन्स का अध्ययन किया जाता है। मेडिकल फील्ड की यह एक प्रोफेशनल डिग्री होती है। MBBS का कोर्स पूरा करने करने के बाद आपको एक डॉक्टर की उपाधि मिल जाती है अब आप अपने नाम के पहले डॉ. शब्द लगा सकते है।

इस कोर्स को पूरा करने का समय पांच साल छः महीने की होती है जिसमे से एक साल का समय इंटर्नशिप का होता है। इस कोर्स में एनाटोमी, पैथालॉजी, हेल्थ एंड मेडिसिन, सर्जरी जैसे अन्य विषय शामिल होते हैं।

जब आप MBBS की इंटर्नशिप करते है तो आपको किसी हॉस्पिटल्स, हेल्थ केयर सेंटर में फिजीशियल, कंसल्टेंट, क्रिटिकल केयर यूनिट में मेडिकल असिस्टेंट के तौर पर प्रैक्टिस करने का मौका मिलता है।

यदि आप MBBS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करना होता है। NEET की प्रवेश परीक्षा पास करके आप मेडिकल कॉलेज में अपना दाखिला ले सकते हैं।

MBBS कौन कर सकता है?

अगर आप MBBS कोर्स करने के इच्छुक है तो बेहतर यही रहेगा कि आप 12वी की परीक्षा बायोलॉजी विषय के उत्तीर्ण करें। 12वी मे आपके कम से कम 55 प्रतिशत अंक आना अनिवार्य है। तभी आप MBBS कोर्स करने के योग्य होते है। MBBS कोर्स करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।

जैसे ही आप 12वी की परीक्षा 55 प्रतिशत से अधिक अंको के साथ उत्तीर्ण करते है उसके बाद आपको NEET की परीक्षा के लिए अप्लाई करना होगा और इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि NEET मे जैसा आपका प्रदर्शन रहेगा व जितनी अच्छी आपकी रैंक रहेगी उतना अच्छा आपको विध्यालय मिलेगा।

ग्राम प्रधान का वेतन कितना है?

MBBS का कोर्स आप किसी प्राइवेट विश्वविध्यालय से भी कर सकते है। जिस विश्वविध्यालय मे आप अपना एड्मिशन करवाना चाहते है आप उस विश्वविध्यालय की वैबसाइट को Open कर या विश्वविध्यालय जा कर अधिक जानकारी ले सकते है।

MBBS कोर्स करने की फीस क्या होती है?

अगर MBBS कोर्स को करने मे फीस कितनी लगती है यह जानना चाहते है तो आपको बता दें अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज की बात करें तो सबसे कम फीस AIIMS की है जिसकी फीस मात्र 1390 (समय के साथ परिवर्तित होती रहती है।) रुपए प्रति वर्ष हैं यदि आप किसी सरकारी विश्वविध्यालय मे अपना एड्मिशन करवाते है तो आपको 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये सालाना देना पड़ सकता है।

राष्ट्रपति का वेतन कितना है?

वही आप अपना एड्मिशन किसी प्राइवेट विश्वविध्यालय मे करवाते हो तो आपको 5 लाख से 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष MBBS की फीस के तौर पर देने पड़ सकते है आपको बता दें यहाँ दिया गया आंकड़ा ऊपर नीचे हो सकता है इसकी स्पष्ट जानकारी आप संबन्धित विश्वविध्यालय जा कर पता कर सकते है।

MBBS कोर्स करने के फायदे

MBBS करने के अनेकों फायदे है जिनमे से कुछ नीचे दिये गये है जिन्हे आप देख सकते है।

  • MBBS करने के बाद आप एक प्रोफेशनल डॉक्टर कहलाये जाते है।
  • एक डॉक्टर होने से समाज मे आपका मान-सम्मान बढ़ जाता है।
  • आप अपने नाम मे डॉ. लिख सकते है जो कि बहुत ही गर्व कि बात होती है।
  • डॉक्टर बनकर आप लोगों की मदद कर सकते है।
  • हमारे भारत देश मे डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है।
  • MBBS कोर्स करने के बाद आप खुद की डिग्री से अपना खुद का हास्पिटल व पॉलीक्लीनिक सेंटर खोल सकते है।
  • MBBS करने के बाद आप Nursing Homes, Medical Colleges, Research Institutes, Private Practice, Medical Foundation, Biomedical Companies, Non-Profit Organizations, Pharmaceutical & Biotechnology Companies, etc. खोल कर लोगों को रोजगार के अवसर दे सकते है।

MBBS कोर्स करने के बाद सैलरी

MBBS स्नातक कोर्स करने के बाद शुरुआती वेतन 5 लाख से 10 लाख रूपये सालाना तक होती है। आपका वेतन आपके स्किल्स और आपके अनुभव पर आधारित होता है। जितना अच्छा आपका काम व अनुभव होगा उतना अच्छा आपको सैलरी मिलती है। जब आप एक एक्सपर्ट बन जाते है तब आपकी सेलरी 10 लाख से 50 लाख रुपये सालाना होती है।

MBBS कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफ़ाइल

MBBS एक मेडिकल कोर्स है जिससे आप एक अच्छी जॉब भी ले सकते है। नीचे कुछ जॉब प्रोफ़ाइल के नाम दिये गये है जिनमे से आप किसी को भी सेलेक्ट कर उसमे जॉब कर सकते है।

  • Physiologist
  • Physician
  • Radiologist
  • Cardiologist
  • Chiropodist
  • Dermatologist
  • Meteorologist
  • Gynaecologist
  • Orthopaedist
  • Neurologist
  • Bacteriologist
  • Nutritionist
  • Obstetrician
  • Pathologist
  • Hospital Administrator
  • General Surgeon
  • Resident Medical Officer
  • Chief Medical Officer
  • Pediatrician
  • Gastroenterologist
  • General Practitioner
  • Clinical Laboratory Scientist
  • Hospital Administrator
  • Medical Admitting Officer
  • E.N.T Specialist
  • Anaesthetist or Anaesthesiologist
MBBS FaQ (सवाल-जवाब)

क्या बिना नीट के एमबीबीएस कर सकते हैं?

वैसे कुछ संस्थान शायद ही ऐसा करते हो लेकिन अगर आप सरकारी संस्थान से MBBS करने की सोंच रहे है तो ऐसे मे NEET Exam जरूरी होता है।

क्या नीट हिंदी में आता है?

नीट परीक्षा मे हिन्दी और अँग्रेजी दोनों भाषा मे प्रश्न दिये होते है।

एमबीबीएस की पढ़ाई कितने साल की होती है?

MBBS का कोर्स करने मे समान्यतया 5 से 6 वर्ष का समय लगता है।

लड़की के लिए किस तरह का डॉक्टर सबसे अच्छा है?

अगर एक लड़की MBBS करना चाहे तो वह स्किन, नेत्र व स्त्री रोग पर फोकस कर सकती है।

मैं 12वीं के बाद एमबीबीएस कैसे बन सकता हूं?

12वीं के बाद MBBS कोर्स करने के लिए NEET Exam देना होता है।  

कम पैसे में डॉक्टर कैसे बने?

कम पैसे मे डॉक्टर बनने के लिए सरकारी टॉप संस्थान मे एड्मिशन ले और कड़ी मेहनत करें।

डॉक्टर का वेतन कितना होता है?

भारत में एक डॉक्टर का औसतन MBBS वेतन 20 लाख रुपये से 50 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच हो सकता है।

डॉक्टर की सबसे बड़ी डिग्री कौन सी है?

डॉक्टर की सबसे बड़ी डिग्री Doctor of Medicine और Doctor of Surgery की मानी जाती है।

हमे पूरा भरोसा है कि आपको यह पोस्ट MBBS ka Full Form जरूर पसंद आया होगा। हम हमेशा से यह कोशिश करते रहते है कि हम आपके लिए अच्छा से अच्छा Content लेकर आए। हम आशा करते हैं कि अब आपको MBBS Full Form in Hindi से संबन्धित सभी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपके पास आर्टिकल से संबन्धित कोई सुझाव व सवाल है तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से बता/पूंछ सकते है। यदि आपको आज की यह पोस्ट पसन्द आई है तो आप अपने Friends के साथ इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

Leave a Comment