नमस्कार दोस्तों प्राथमिक टीचर.कॉम की एक और जानकारी भरी पोस्ट मे स्वागत करते है। आज की इस पोस्ट मे बात करने वाले है रंगों के नाम Colors Name के बारे मे कि रंग कितने प्रकार के होते है? टॉप colors कितने है? Rainbow colors name क्या है? 12 colors name in Hindi क्या है?
दोस्तों Colors का मनुष्य के जीवन मे बहुत ही बड़ा योगदान रहता है लोगों का भी कहना होता है कि अगर आपका जीवन रंगीन है तो क्या बात है तब तो आपके जीवन मे खुशियाँ ही खुशियाँ है और यदि आपका जीवन रंगहीन है तो आपका जीवन दुखों से भरा है ऐसा लोगो का मानना है।
आपको बता दें कि रंगों की कुल संख्या लगभग 1000 x 100 x 100 = 10,000,000 (10 मिलियन) है। पूर्ण-रंगीन चित्र बनाने के लिए एक कंप्यूटर लगभग 16.8 मिलियन रंग प्रदर्शित करता है तब आप समझ ही सकते हो कि Colours कितने प्रकार के होते है।
Rainbow Colors Name in Hindi-English
Rainbow को हिंदी में इंद्रधनुष कहा जाता है। यह सात रंगों का होता है। आप सभी ने इंद्रधनुष तो देखा ही होगा। जो आमतौर पर बरसात के मौसम में दिखाई देता है। बारिश के बाद इंद्रधनुष प्रकृति का एक अनूठा नजारा है। इंद्रधनुष चाप के आकार का होता है, और इंद्रधनुष सात रंगों में दिखाई देता है।
7 Colors of Rainbow in Order
इंद्रधनुष (Rainbow) के सातों रंगो को उनके क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया गया है जो मूल रूप से इन्ही क्रम मे बनते है। आप नीचे देख सकते है-
- Red (लाल)
- Orange (नारंगी)
- Yellow (पीला)
- Green (हरा)
- Blue (नीला)
- Indigo (जामुनी)
- Violet (बैंगनी)
इंद्रधनुष (Rainbow) के सातों रंगो को उनके क्रमबद्ध तरीके से हिन्दी मे याद करने के लिए आप “बैजानीह पीनाला” के नाम से याद रख सकते है।
इसी को इंगलिश मे याद रखने के लिए आप “VIBGYOR” (विबगयोर) कोड भाषा का उपयोग कर सकते है।
12 Colours Name in Hindi
ENGLISH | HINDI | COLOUR | |
---|---|---|---|
WHITE | सफ़ेद | ||
RED | लाल |
|
|
BLUE | नीला |
|
|
GREEN | हरा |
|
|
YELLOW | पीला |
|
|
BLACK | काला |
|
|
ORANGE | नारंगी |
|
|
PINK | गुलाबी |
|
|
BROWN | भूरा |
|
|
PURPLE | बैगनी |
|
|
GOLDEN | सुनहरा |
|
|
INDIGO | जामुनी |
|
Types of Colours (रंगो के प्रकार)
रंगों को मुख्यतः तीन भागों मे बांटा जा सकता है-
रंग मुख्य रूप से 3 ही हैं नीला, लाल, पीला जिन्हें प्राथमिक रंग कहते है। उसके बाद 3 मध्यमिक रंग होते है बैगनी , नारंगी, हरा। इन रंगो को आपस मे उचित मात्रा मे मिला कर हम अनेकों रंगों का निर्माण करते है।
- प्राथमिक रंग: नीला, लाल, पीला
- माध्यमिक रंग: बैंगनी, नारंगी, हरा
- तृतीयक रंग: नीला-बैंगनी, लाल-बैंगनी, पीला-हरा, लाल-नारंगी, पीला-नारंगी, नीला-हरा
Rainbow Colours (FAQ):
Q – Rainbow मे कितने Colours होते है?
Ans – Rainbow मे 7 रंग होते है।
Q – Rainbow मे सबसे ऊपर कौन सा Colour होता है?
Ans – Rainbow मे सबसे ऊपर लाल रंग होता है।
Q – इंद्रधनुष मे सबसे नीचे कौन सा Colour होता है?
Ans – इंद्रधनुष मे सबसे नीचे बैगनी रंग Colour होता है।
Q – इंद्रधनुष को क्रमबद्ध याद रखने के लिए क्या नाम दिया गया है?
Ans – इंद्रधनुष को हिन्दी मे क्रमबद्ध याद रखने के लिए “बैजानीह पीनाला” और English मे याद रखने के लिए “VIBGYOR” (विबगयोर) नाम का प्रयोग करते है।