[New] SSC Full Form क्या है: SSC Exam, Results, Post की Full Details

India में आज भी अधिकतर लोग बिज़नस के बजाय Job को महत्व देते हैं और Job सरकारी हो तो उससे बेहतर कुछ नहीं मानते। अगर आप भी Sarkari Job पाने का प्रयास कर रहे हों तो आपने SSC का नाम जरुर सुना होगा कि SSC की Group B या C की Job के लिए भर्ती निकली हैं। दोस्तों SSC एक ऐसा ही संस्थान हैं जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अलग अलग पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। SSC 10th से लेकर Graduation किये छात्रो के लिए नौकरी निकालता हैं। आज हम जानेंगे- SSC क्या हैं, SSC Full Form, Meaning, SSC Exams in Hindi.

SSC FULL FORM

SSC की Full Form: Staff Selection Commission होती है

S- Staff

S- Selection

C- Commission

SSC FULL FORM IN HINDI

SSC की फुल फॉर्म हिंदी में : कर्मचारी चयन आयोग

S- Staff (कर्मचारी)
S- Selection (चयन)
C- Commission (आयोग)

जहाँ भारत का एक और सरकारी निकाय UPSC, केंद्र सरकार के तहत सेवाओं और पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाती हैं वही SSC उससे थोड़े निचले स्तर की नौकरी के लिए भर्ती करवाने का काम करती हैं। UPSC के तहत लगने वाली नौकरी के मुक़ाबले SSC की नौकरियों में प्रशासनिक कर्तव्य थोड़े कम होते हैं।

 

SSC Full Form

 

हर साल SSC भर्ती के लिए कितनी पोस्ट के लिए जॉब निकालती हैं वो निर्भर करता हैं उस साल अलग अलग विभागों में कितनी Vacancies हैं। ये Vacancies केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

SSC क्या है- Full Details

SSC एक ऐसा संगठन हैं जो विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए हर साल कई एग्जाम करवाता हैं। SSC परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ये निर्भर करता हैं उसने किस नौकरी के लिए आवेदन किया हैं। ये संगठन हर साल हजारों सरकारी नौकरियां निकालता हैं जिससे भारत के नौजवानों का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होता हैं। SSC क्या काम करता हैं, कौन सी नौकरी के लिए कौन से Exam करवाता हैं और Examदेने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? इन सब सवालों के जवाब आज हम आपको विस्तार से देंगे।

यह भी पढ़ें-

आयोग का एक अध्यक्ष होता है और अध्यक्ष की सहायता के लिए दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक होते हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

SSC-CPO-SI

इसके अलावा, परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए SSC के पास एक क्षेत्रीय Set-up है। वर्तमान में, SSC के इलाहाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, बैंगलुरू में सात क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर और चंडीगढ़ में दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

कर्मचारी सेवा आयोग विभिन्न सेवाओं और पदों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। Group-B से Group-C में 20से अधिक प्रकार की नौकरियां होती हैं। सब-इंस्पेक्टर और नारकोटिक्स विभाग जैसे कुछ पदों के लिए Body Fitness और माप भी आवश्यक होता है।

हर साल SSC Bharti के लिए कितनी Post के लिए Job निकालती हैं वो निर्भर करता हैं उस साल अलग-अलग विभागों में कितनी Vacancies हैं। ये Vacancies केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

Note :

SSC Exam से संबन्धित Vacancies, Admit Card, Result, SSC Syllabus के लिए Official website पर जाए : https://ssc.nic.in

कौन दे सकता है SSC Exam (SSC EXAMSQUALIFICATION)

Staff Selection Commission कई अलग तरह की नौकरी के लिए परीक्षा करवाती हैं इसलिए उनके लिए Qualification भी उस नौकरी पर निर्भर करती हैं जिसके लिए वो परीक्षा हो रही हैं। SSC Exams के लिए Student की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच में होनी चाहिए। SC, ST और OBC के लिए आयु में कुछ अलग से छूट दी जाती हैं। किसी भी SSC Exam को देने के लिए Student का Class 12th पास होना अनिवार्य हैं इसके अलावा कुछ SSC Jobs के लिए graduation की पढाई पूरी होना जरुरी होता हैं।

SSC के कुछ प्रमुख कार्य

  • सरकार के मंत्रालयों/विभागों में Group B पदों के लिए भर्ती आयोजित करना।
  • भारत के और उनके अधीनस्थ कार्यालयों और सरकार के मंत्रालयों या विभागों में सभी गैर-तकनीकी Group C पदों के लिए भर्ती करवाना।
  • भारत के और उनके अधीनस्थ कार्यालय इसके दायरे में पदों के लिए Exam और साक्षात्कार (Interview) आयोजित करना।
  • Lower डिवीजन से Upper डिवीजन में पदोन्नति से संबंधित विभागीय परीक्षा आयोजित करना।
  • हिंदी और अंग्रेजी में उपयुक्त टंकण परीक्षण (Typing Test) आयोजित करना।
  • केंद्र सरकार द्वारा दिये गए अन्य कार्यों को समय पर  पूर्ण करना आदि।

TYPE OF SSC EXAM IN HINDI

SSC Group B और C में 20 से अधिक नौकरिया आती हैं जिनके लिए अलग अलग एग्जाम एसएससी द्वारा करवाए जाते हैं। ये SSC Competitive Exams कौन से होते हैं और कौन सी परीक्षा किस पद के लिए की जाती हैं और हर एग्जाम के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? ये कुछ सवाल SSC के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं। SSC द्वारा आयोजित पोपुलर परिक्षाए ये हैं :-

SSC CHSL:

CHSL की Full Form हैं Combined Higher Secondary Level. CHSL के एग्जाम के लिए न्यूनतम योग्यता 12th कक्षा होती हैं। ये भी एसएससी द्वारा ली जाने वाली पोपुलर परीक्षा हैं। ये एग्जाम UDC, POSTAL ASSISTANCE जैसे क्लर्क और LDC (Lower Division Clerk)नौकरी में कर्मचारी की भर्ती के लिए होते हैं।

SSC CPO:

CPO Exam DELHI POLICE, CISF, BSF, SSB, ITBP, CAPF जैसे विभिन्न पुलिस संगठन के लिए SI और ASI पद के लिए भर्ती होते हैं। SSC CPO Exams देने के लिए आपकी ग्रेजुएशन होनी अनिवार्य हैं।

SSC JE:

ये एग्जाम उन छात्रो के लिए हैं जो Engineers हैं या जिनके पास Engineering का डिप्लोमा हैं। SSC JE की परीक्षा अलग अलग विभागों में JUNIOR ENGINEER के पदों की भर्ती के लिए होती हैं।

SSC MTS (Multi-Tasking Staff):

यह परीक्षा केंद्रीय सरकारी विभागों में निचले स्तर के अलग लग कार्यो के लिए कर्मचारियो की भर्ती के लिए ली जाती हैं। MTS Exam देने के लिए आपका हाईस्कूल यानि मैट्रिक पास होना जरुरी हैं।

SSC Stenographer:

Staff Selection Commission ये एग्जाम स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए करवाती हैं। एक सरकारी स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपकी 12th पास होना जरुरी हैं।

SSC CGL:

CGL की Full Form हैं Combined Graduate Level होता है। ये SSC द्वारा करवाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय परीक्षा हैं। इस परीक्षा को देने के लिए आपकी स्नातक (graduation) पूरी होनी जरुरी होती हैं।
CGL का Exam हर साल लिया जाता हैं।
 
यह परीक्षा केंद्र सरकार में ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-तकनीकी पदों के भर्ती के लिए होती हैं।
 
CBI (Crime Branch of India), INCOME TAX DEPARTMENT और Food department जैसे विभागों में उच्च स्तर की नौकरी के लिए SSC CGL Exam होता हैं।

Leave a Comment